स्मार्ट सिटी, स्मार्ट हास्पिटल, धर्मशाला जोनल अस्पताल को मिले नए 30 ऑटोमैटिक रिमोट बेड

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जोनल अस्पताल धर्मशाला में 30 नए ऑटोमैटिक रिमोट कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक आईसीयू सुविधा वाले बेड लाए गए हैं। 24 लाख के बजट से क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में हाईटैक बेड की सुविधा मरीजों को मिल पाएगी। इससे पहले 20 बेड भी इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल वाले हाईटैक स्थापित किए गए हैं।

अब कुल 50 आईसीयू बेड अस्पताल में हो गए हैं, जिससे अब गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय लेबर रूम, मरीजों को प्री-आपरेशन व पोस्ट आपरेशन, क्रिटिकल केस, बुजुर्गों व बच्चों की सुविधा के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही एक्स-रे करवाने में भी उक्त बेड से आसानी रहेगी, जबकि एमर्जेंसी में पहले से ही बेड इंस्टाल कर दिए गए हैं।

जिला कांगड़ा के दूसरे सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान स्मार्ट सिटी का अस्पताल धर्मशाला अब हाईटैक व स्मार्ट होने की राह में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अब राष्ट्रीय मानकों में खरा उतरने के साथ ही अब मरीजों को कई ओर अधिक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

इसके तहत ही अस्पताल में हाईटैक इलेक्ट्रॉनिक रिमोट कंट्रोल वाले 30 नए आईसीयू बेड भी स्थापित किए गए हैंं, जबकि इससे पहले भी 20 हाईटैक बेड अस्पताल के एमर्जेंसी सहित लेबर वार्ड में भी स्थापित किए गए हैं। इससे अब अस्पताल में पहुंचने वाले अपातकालीन मरीजों, डिलीवरी को पहुंचने वाले गर्भवती महिलाएं, आपरेशन के मरीजों, बच्चों और क्रिटिकल केस के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।

अत्याधुनिक बेड को मरीजों की सुविधा के हिसाब से एडजस्ट किए जाने के भी फंक्षन हैं। जिसमें बैक राईज व डाऊन करने सहित मरीजों की हालत को देखते हुए एडजस्ट किए जाने की सभी व्यवस्थाएं हैं। एचडीएम

चिकित्सा अधीक्षक के बोल

चिकित्सा अधीक्षक जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ डा. राजेश गुलेरी का कहना है कि जोनल अस्पताल धर्मशाला में मरीजों की सुविधा के लिए 30 हाईटैक बेड स्थापित किए गए हैं, इससे पहले 20 लगाए गए हैं। इससे अपातकालीन सहित अन्य क्रिटिकल व जरूरी केसों के लिए बेड का इस्तेमाल किया जाएगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...