सोसायटी का सचिव चावल को पंजाब में बेचते हुए रंगे हाथों काबू, 90 बोरियां बरामद

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

जिला की पंचायत कोलावाला टोबा में पुलिस ने सोसाइटी के सचिव को रंगे हाथों चावल की बोरियों को पंजाब में बेचते हुए पकड़ा हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चावल की बोरियों को कब्जे में ले लिया हैं। जबकि मामले की जांच जारी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सचिव दर्शन कुमार दो सोसायटियों को मिलने वाले चावलों को पंजाब के जज्जर गांव में बेच रहा था।

उसे इस बात की भनक नहीं थी कि पूर्व प्रधान बलबीर सिंह पप्पी तथा वर्तमान उपप्रधान मोहन लाल भी उसके पीछे लगे है। सचिव दर्शन कुमार ने माल को एक टेंपो में लोड कर गुप्त रास्ते से जज्जर पहुंचाया।

प्रधान बलवीर सिंह पप्पी तथा वर्तमान उप प्रधान मोहनलाल को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने टेंपो का पीछा किया। गुप्त आधार पर थाना कोट को भी इसकी सूचना दे दी।

एसएचओ ने पुलिस दल के साथ दर्शन कुमार को 90 बोरियां चावलों की बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 409 के अंतर्गत मामला दर्ज किया हैं।

बताया जा रहा है कि दर्शन कुमार पर पहले भी शक था कि वो सोसाइटियों का सामान बेच रहा है। मौके से चावलों की 40 बोरियां बरामद की गई है, जबकि शेष 50 बोरियों के चावल को खुले में रखे गये थे।

पुलिस ने चावल कब्जे में ले लिया है। नयना देवी के डीएसपी पूर्ण चंद ने खबर की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...