
कोटला – सवयम
आदर्श ग्राम पंचायत सोलधा के तत्वावधान में कांगडा स्थित धर्मशाला द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के तहत् 10 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिसमें आचार , पापड, चटनी, मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सोलधा की लगभग 32 महिलाओं ने भाग लिया।
जिसमे पीएनबी आरसेटी के निदेशक महिन्द्र शर्मा, बीडीओ नगरोटा सूरियां सुषमा कुमारी ,सोलधा पंचायत प्रधान रवजेश कुमारी ,किरण गुलेरिया, ट्रैनर नीलिमा शर्मा सोलन एवं धर्मशाला से सुमन प्रकाश ने इन महिलाओं का ट्रेनिंग दी।
इन महिलाओं के लिए 10 दिन तक दोपहर का खाना और चाय का प्रबन्ध भी पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था द्वारा किया गया।
