सैर के लिए निकले व्‍यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्‍कर, हादसे के बाद मौके से फरार

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

राहगीर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। पालमपुर चमोटू अप्पर डाढ निवासी रोशन लाल ने पुलिस थाने में बयान दिया है कि वह सुबह घर से घूमने के लिए सड़क किनारे निकला तो सुबह साढ़े नौ बजे जालंधर सराय से थोड़ा ऊपर डाढ की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्‍कर लगने के कारण वह सड़क पर गिर गया। इससे उसे बाईं टांग व शरीर में चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद युवक बाइक को पालमपुर की तरफ भगाकर ले गया। युवक हटवास का रहने वाला है। घायल को एंबुलेंस के माध्यम से टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...