सेवा भारती ने नूरपुर में जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए दी धनराशि

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

सेवा भारती प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सेवा भारती नूरपुर इकाई ने जिला कांगड़ा की तहसील ज्वाली के गांव वनोली खास में गरीब परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक मदद की ।

 

सेवा भारती नूरपुर ईकाई ने वनोली खास को गोद लिया हुआ है और समय समय पर सेवा भारती नूरपुर इकाइ यहां मेडिकल कैंप, गरीब परिवार की आर्थिक मदद करती रहती है। सेवा भारती नूरपुर इकाई द्वारा कोरोना काल में यहां हर परिवार को कोरोना के प्रति जागरूक किया और मास्क, सैनिटाइज, थर्मल स्कैनर, अॉक्सीमीटर, आयुर्वेदिक काढ़ा भी वितरित किया गया।

इस सेवा कार्य में विशेष रूप से सुलीयाली समाज कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष नत्थू राम तथा उपाध्यक्ष राकेश नाग, सचिव शैलेंद्र, शुभकरण भी शामिल रहे। सेवा भारती नूरपुर इकाई अध्यक्ष कर्नल यशपाल सिंह पठानिया ने कहा कि सेवा भारती प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में तहसील ज्वाली के गांव वनोली खास में बेटी की शादी में 11000 रुपये की आर्थिक मदद की।

 

गरीब परिवार के बारे में हमारे ही एक सदस्य ने जानकारी दी थी। हमारी सेवा इकाई ने इस गांव को गोद लिया है और हमारा फर्ज है कि हम गांव के हर गरीब परिवार की मदद करें । हमने कोरोना महामारी के दौरान इस गांव को कोरोना के प्रति जागरूक किया और हर जरूरतमंद की मदद की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...