सेना के जवान पर लाखों की धाेखाधड़ी करने पर एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

असम राइफल के जवान पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। देशराज निवासी पलहाेटा (नौहरा) ने पुलिस थाना में अपनी शिकायत दायर की है। 

पालमपुर – बर्फू

बैजनाथ थाना में असम राइफल के जवान पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। देशराज निवासी पलहाेटा (नौहरा) ने पुलिस थाना में दायर अपनी शिकायत में बताया कि हवलदार राजेश कुमार जोकि असम राइफल पूर्वी लद्दाख में कार्यरत है, अप्रैल में वह अपने घर छुट्टी पर आया था तो उसने फोन कर बताया था कि उसने एक कंपनी में पैसा लगाया है।

देशराज ने बताया कि राजेश ने उसे बहला-फुसलाकर प्रलोभन देकर दो तीन बार में उससे करीब 9 लाख 52 हजार की राशि लगवा दी। जब मैंने अपनी राशि वापस मांगी तो अब राजेश कुमार मना कर रहा है। देशराज ने बताया कि अब सेना का जवान उसे धमकियां दे रहा है कि वह राशि वापस नहीं करेगा।

पीड़ित देशराज ने बताया कि इस संदर्भ में उसने 4 नवम्बर 2023 को बैजनाथ थाना प्रभारी के पास शिकायत सौंपी थी लेकिन उससे वो संतुष्ट नहीं है। देशराज ने मांग की है कि पुलिस राजेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाए।

थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर के बोल

बैजनाथ थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देशराज की शिकायत पर मामला 420 आईपीसी एक्ट के तहत पाया गया है व सेना के जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...