सूर्यग्रहण के दौरान कतई न करें ये चार काम, हिमाचल में कितना रहेगा असर, जानिए

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी आज लग रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके ज्वाली के ज्योतिष पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे और तुला राशि में सूर्य नीच राशि के माने जाते हैं।

सूर्य ग्रहण शाम 4:40 से 5:24 बजे तक रहेगा। इससे 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल पूरे भारत में 24 अक्टूबर रात 11:28 बजे  से ही शुरू हो गया है और 25 अक्टूबर की शाम को  5:24 बजे मोक्ष होगा। दिवाली की अगली सुबह ग्रहण के सूतक काल में शुरू हुई। सूतक के दौरान मूर्ति पूजा निषेध है।

सूर्य ग्रहण के दौरान ये न करें

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन, पानी आदि कुछ भी खाना नहीं चाहिए। इस समय नाखून काटना, बाल कटवाना, बालों में कंघी करना आदि कार्य नहीं करने चाहिएं। इसके अलावा मंदिरों में ग्रहण के बाद साफ-सफाई होने के बाद ही पूजा आरंभ होती है। वहीं मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु व मीन राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ ही आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना होगी।

यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा। कुछ जगहों पर भारत में भी इसे देखा जा सकेगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आएगा, जबकि हिमाचल में यह नहीं दिखेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...