सूबे में शिक्षा की गारंटी से बौखलाई भाजपा करवा रही CBI रेड : ‘आप‘

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में ‘आप‘ के बढ़ते जनाधार और हाल में मनीष सिसोदिया द्वारा हिमाचल में शिक्षा की गारंटी देने के बाद भाजपा सरकार पूरी तरह बौखलाई है। लिहाजा भाजपा की डबल इंजन सरकार ने साजिश के तहत मनीष सिसौदिया के घर सीबीआई की रेड की है।

उन्होंने शुक्रवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की गूंज पूरे विश्व में है और अमेरिका के एक प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी आप के शिक्षा मॉडल और मनीष सिसोदिया के काम की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन शिक्षा मंत्री बताया।

आप के शिक्षा को लेकर बेहतर विजन और काम की तारीफ अब पूरी दुनिया कर रही है, लेकिन भाजपा इससे बौखलाहट में आ गई है और वो केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड करवा रही है।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही मनीष सिसोदिया ने हिमाचल की जनता को शिक्षा की पहली गारंटी दी। जिससे प्रदेश में आप की लोकप्रियता बढ़ रही है।

भाजपा इसे रोकना चाहती है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। आम आदमी पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है। भाजपा की डबल इंजन सरकार को इस तानाशाही रवैए का जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनावों में देगी।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मनीष सिसोदिया को शिक्षा क्रांति लाने के प्रयासों से अब भाजपा बुरी तरह से डर गई है।

आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घरबाकर भाजपा की डबल इंजन सरकार अब तानाशाही रवैया अपना कर आम आदमी को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी और आम जनता बीजेपी के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने इससे पहले भी मनीष सिसोदिया पर कई केस दर्ज किए हैं, उनमें कुछ नहीं निकला है। सीबीआई की इस रेड में भी कुछ निकलने वाला नहीं है।

जनता के बीच फिर साबित होगा कि आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्त और ईमानदार पार्टी है। कहा कि सीबीआई और ईडी में हिम्मत नहीं है कि वह भाजपा नेताओं पर रेड डाले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...