
कांगड़ा – राजीव जसवाल
शक्ति पीठ कांगड़ा मां वज्रेश्वरी मंदिर के नए मंदिर अधिकारी के रूप में एडिशनल चार्ज सुरेश शर्मा जी को दे दिया गया है। सुरेश शर्मा वर्तमान में नाइव तहसीलदार (एल ए ओ) की पोस्ट पर कांगड़ा में ही कार्यरत हैं।
सुरेश शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में कांगड़ा मंदिर की सफाई व्यवस्था पर विशेष कार्य किया जाएगा तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा सके इस पर विशेष कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी के मेलों में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आम दिनों की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर का उन्हें मंदिर अधिकारी के रूप में एडिशनल चार्ज देने के लिए धन्यवाद किया।
