सुराल मार्ग पर खाई में गिरी परिवहन निगम की बस, मैकेनिक की मौत, चालक गंभीर घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़-सुराल रूट पर एच.आर.टी.सी. बस सड़क हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई है। सोमवार दोपहर बाद किलाड़ से सुराल रूट पर जाने वाली एच.आर.टी.सी. बस कनवास नाले के समीप अचानक खराब हो गई जिसके बाद बस में मौजूद यात्रियों को पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

वहीं खराब बस को ठीक करने के लिए चालक व परिचालक द्वारा मुख्यालय किलाड़ से मैकेनिक को बुलाया गया। मैकेनिक मौके पर पहुंचा और बस को ठीक करने में जुट गया। काफी समय बाद मैकेनिक द्वारा बस को ट्रायल के लिए ठीक किया गया।

चालक से बस को बैक करने को कहा, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण बैक करते समय बस सड़क से करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किलाड़ पहुंचाया हुआ है, वहीं परिचालक व स्थानीय लोगों द्वारा हादसे के बाद पुलिस चौकी धरवास को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। वहीं शव को अपने कब्जे में लिया।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...