सुरजीत हॉस्पिटल, अमृतसर में दाखिल नूरपुर निवासी नीरज शर्मा के लिये आपातकाल में NBDC के सदस्यों ने अमृतसर जाकर किया रक्तदान

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को दोपहर 2 बजे मुझे नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब (NBDC) के सदस्य व ठेड़ कुखेड़ (नूरपुर) निवासी नीरज शर्मा जी का फ़ोन आया कि उन्हें डेंगू हो गया है तथा वो सुरजीत हॉस्पिटल अमृतसर में दाखिल है तथा उसका प्लेटलेट्स लेवल 50 हज़ार से कम हो गया है तथा तत्काल O-ve ब्लड के प्लेटलेट्स की जरूरत है।

मैंने अमृतसर में बहुत कोशिश की परंतु rare ग्रुप होने के कारण प्रबंध नहीं हो सका। फिर शाम 6:30 बजे मैंने दोबारा नीरज से कांटेक्ट किया तथा पता चला कि एक डोनर मिला है और वो थोड़ी देर में ब्लड बैंक पहुंचेगा। थोड़ी देर बाद वो डोनर तकनीकी कारणों से रिजेक्ट हो गया। उसके बाद मुझे NBDC के सदस्यों सर्वश्री हरदीप पठानिया “गोगा ” , प्रदीप शर्मा , सुरेश शर्मा व नीरज की बहन पूनम व जीजा पम्मी का फ़ोन आया कि पेशेंट की हालत ठीक नहीं है तथा प्लेटलेट लेवल 35 हज़ार से भी नीचे आ गए हैं तथा कुछ प्रबंध करो।

मैंने रात 10 बजे NBDC के दो सदस्यों जिनका ब्लड ग्रुप O-ve है, से बात की तथा सारी स्थिति बताई। मुझे दोनों सदस्यों कंदोर (फतेहपुर) निवासी वरुण कंदोरिया व पन्द्रेहड़ (नूरपुर) निवासी मंगल सिंह ने बोला कि भाई अगर अभी चलना है तो अभी चलते हैं। फिर मैंने नीरज के भाई गुलशन से बात की तथा मैं, दोनों डोनर व गुलशन जी आज दिनाँक 28 अक्टूबर को सुबह सुबह अमृतसर के लिये निकल पड़े।

अभी हम अमृतसर से 10 किलोमीटर दूर थे तो हॉस्पिटल से नीरज की धर्मपत्नी का फ़ोन आया कि प्लेटलेट्स लेवल 13 हज़ार से नीचे पहुंच गया है। मैं अंदर ही अंदर से कुछ घबराया भी तथा भगवान को याद करते हुए हम सब ब्लड बैंक पहुंच गए। प्लेटलेट्स डोनेशन से पहले डोनर के जरूरी टेस्ट हुए। इसी बीच अमृतसर टीम से कमलजीत जी भी पहुंच गए तथा उनके भी जरूरी टेस्ट हुए। मंगल व कमलजीत ने नीरज शर्मा के लिये EMC हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स डोनेट किये।

नीरज को दोनों यूनिट चढ़ने के बाद हम शाम को वापिस नूरपुर आये। संस्था मंगल , कमलजीत व वरुण का मानवता के प्रति उनके जज्वे को सलाम व उनके स्वस्थ व लंबे जीवन की कामना करती है। न कोई जान न कोई पहचान, इसे कहते हैं रक्तदान। अपने सारे काम छोड़कर घर से 150 किलोमीटर दूर जाना और रक्तदान करना, अपने आप में एक महान कार्य है, जिसके लिये मैं सभी डोनर्स को नमन करता हूँ जो एक कॉल पर रक्तदान के लिये तैयार हो जाते हैं।

NBDC अपने सदस्य नीरज शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। हमारे क्लब के सदस्य हर रोज आपातकाल में रक्तदान करते हैं। अगर आप भी रक्तदान करना चाहते हैं तो नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब से जुड़े, ताकि हम सब मिलकर मानवता की सेवा कर सकें। रक्तदान के कार्य को हम कैसे और अच्छे ढंग से कर सकते है, इसके लिये, आपके सुझाबों का भी हम स्वागत करते हैं। जुड़ते रहो बढ़ते रहो-मानवता की सेवा करते रहो। रक्तदान करके तो देखें – अच्छा लगता है। Contact No. 9418144200, 9418017170, 9418122666, 9418000001

नोट: जिस नीरज शर्मा के लिये NBDC ने आज रक्तदान किया है वो हमारी संस्था के स्टार डोनर हैं तथा अभी कुछ महीने पहले वो आपातकाल में पठानकोट में NBDC की कॉल पर delivery cases में एक बार रात 12 बजे के बाद व एक बार सुबह 6:30 बजे रक्तदान कर चुके हैं। संस्था मानवता के प्रति इनके जज्वे को सलाम करती है तथा इनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...