सुजानपुर में बारिश का कहर: 22 लोग घर की छतों पर फंसे, 18 लोग सुरक्षित निकाले

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल के खैरी में 22 लोग ब्यास के बहाव में फंस गए है। पुलिस और प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन में 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि खैरी नामक जगह पर ब्यास किनारे अचानक ब्यास का जलस्तर बढऩे से छह घरों में पानी घुस गया था, जिससे छह परिवार यहां पर फंस गए। प्रशासन और पुलिस को सूचना मिलते ही इन लोगों को यहां से रेस्क्यू करने का कार्य शनिवार सुबह ही शुरू कर दिया गया है।

गनीमत यह रही है कि कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। हिमाचल में बारिश से मची भारी तबाही के बीच हमीरपुर में यह भयानक तस्वीरें सामने आई हैं।

रेस्कयू ऑपरेशन लगातार जारी है। सवा सात बजे के करीब यहां पर रेस्कयू ऑपरेशन शुरू हुआ और सवा दस बजे तक 18 लोगों को पानी के बहाव की चपेट में डूबे घरों से बाहर निकाल लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...