सुजानपुर टीहरा में अग्रिवीरों की भर्ती 29 अगस्त से, इच्छुक युवा 30 जुलाई तक ऑनलाइन करें अप्लाई

--Advertisement--

Image

ऊना-हमीरपुर-बिलासपुर के  ‌लिए भर्ती

हमीरपुर – अनिल कल्पेश

कर्नल संजीव कुमार त्यागी, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से आठ सितंबर तक सुजानपुर टीहरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी।

यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थी भारतीय थल सेना की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सभी आम्र्स के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडस मैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेडस मैन 8वीं पास के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

्संजीव कुमार ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु पहली अक्तूबर, 2022 को साढ़े 17 साल से 23 साल तक होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 11 से 21 अगस्त तक पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा स्टेट ओपन स्कूल से उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य और बीईओ/डीईओ से प्रति हस्ताक्षरित स्कूल छोडऩे का प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मैट्रिक प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर, फोटोग्रॉफ, साइन व बोनाफाइड जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य रहेगा।

इंडियन आर्मी अग्रिपथ स्कीम के तहत युवाओं की खुली भर्ती सुजानपुर टीहरा में 29 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित की करने जा रहा है।

इसके लिए युवा 30 जुलाई से इंडियन आर्मी की साइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत युवाओं को ही खुली भर्ती में मौका मिलेगा।

अग्रिपथ की खुली भर्ती में हमीरपुर, ऊना व बिलासपुर जिला के युवा पांच कैटेगिरि में ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...