सुक्खू बोले, कोरोना से हुई मौतों का डेथ आडिट करवाए सरकार, आरोप- अस्‍पतालों में बरती गई घोर लापरवाही

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोरोना से हुई मौतों का प्रदेश सरकार डेथ आडिट करवाए। विशेषज्ञ डाक्टरों की कोरोना के दौरान ड्यूटी करने का आंकड़े भी सरकार सार्वजनिक करे।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान डाक्टरों ने कितनी सर्जरी की हैं, सरकार को यह भी बताना चाहिए। यहां जारी बयान में सुक्खू ने कहा कि डेथ आडिट इसलिए जरूरी हो गया है, क्योंकि कोरोना संक्रमित कई लोग गंभीर बीमारियों से पीडि़त थे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद अस्पतालों में उन्हें गंभीर बीमारियों का इलाज ही नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों के पास तक नहीं गए। सुक्खू का कहना है कि कोरोना मरीजों के इलाज में कोविड अस्पतालों में गंभीर लापरवाही बरती गई। गंभीर बीमारियों का उचित इलाज किया जाता तो अनेक पीडि़तों की जान बच सकती थी।

सरकार यह भी बताए कि वैक्सीन की पहली डोज के बाद कितने और दोनों डोज लगने के बाद कितने लोगों की मौत हुई। कांग्रेस विधायक ने कहा कि विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा जताया है, बावजूद इसके प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...