सुंदर नगर से वीरेंद्र गुलेरिया ने राज्य सहकारी बैंक मंडल निदेशक के लिए दायर किया नामांकन

--Advertisement--

4 मई को होंगे मंडल निदेशक के लिए चुनाव।

अजय सूर्या – सुंदर नगर

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनावों की प्रक्रिया का मंगलवार 18 अप्रैल को अंतिम दिन है।
मंडी जिला से इस बार राज्य सहकारी बैंक के लिए दो निदेशक चुने जाएंगे।

इससे पहले मंडी जिला से बैंक में एक ही निदेशक चुनकर जाता रहा है, लेकिन पूर्व सरकार द्वारा मंडी जिला को दो जोन में बांटने के बाद इस बार दो निदेशक चुने जाएंगे। इसके तहत मंडी जोन वन और मंडी जोन दो बनाए हैं।

जोन वन में सदर, सरकाघाट, धर्मपुर, दं्रग और जोगिंद्रनगर खंड को रखा गया है, जबकि जोन दो में बल्ह, सुंदरनगर, सराज, करसोग और गोहर विकास खंड को रखा गया है। जोन एक के तहत 162 और जोन दो के तहत 134 वोटर शामिल हैं। इसके बाद चार मई को बैंक व सहकारिता क्षेत्र से जुड़े वोटर मतदान करेंगे।

मंगलवार को सुंदर नगर से वीरेंद्र गुलेरिया ने मंडल निदेशक ने उम्मीदवार के रूप में मंडी जोन दो निर्वाचन क्षेत्र सुंदरनगर के लिए अपना नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। जिसके चलते वर्तमान में जोड़ दो से 8 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दायर किया है।

एआरओ मंडी जोन 2 एनडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस करने की तारीख तय की गई है और 2 मई को प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। इस पहल 19 अप्रैल को दस्तावेजों की छंटनी कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...