सीमेंट से लदे ट्रक में अलग कैबिन बना हो रही शराब की तस्करी

--Advertisement--

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ट्रक से 185 पेटियां शराब बरामद, पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने नाका लगाकर खैरी में पकड़ा ट्रक, बिलासपुर से सीमेंट लेकर चंबा पहुंचा था ट्रक, चालक के खिलाफ केस दर्ज

चम्बा – भूषण गुरूंग 

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने ट्रक से 185 पेटियां शराब पकड़ी है। सीमेंट से लदे ट्रक में अलग कैबिन बनाकर शराब की पेटियों को छुपाया गया था।

खैरी पुल के पास शनिवार दोपहर को आबकारी एवं कराधान विभाग और पुलिस की टीम ने नाका लगा रखा था। इस दौरान बिलासपुर से सीमेंट से लदा एक ट्रक वहां पहुंचा। जब नाके पर तैनात टीम ने ट्रक की गहनता से जांच की तो एक अलग कैबिन मिला, जिसमें शराब रखी थी।

चालक के पास इस शराब को ले जाने का लाइसेंस नहीं था। इस पर विभागीय टीम ने शराब को जब्त कर चालक जाकिर हुसैन निवासी गांव कोटला तहसील घुमारवीं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सीमेंट की आड़ में हो रही अवैध शराब की तस्करी का एक मामला पकड़ा है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी नूतन महाजन के बोल

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी नूतन महाजन ने बताया कि शराब की खेप को पुलिस की मदद से पकड़ा है। विभाग शराब के सैंपल लेकर जांच करवाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...