सीमेंट उद्योगों की तालाबंदी को लेकर ‘आप’ ने घेरी कांग्रेस सरकार, आंदोलन की चेतावनी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 27 दिसंबर – सुभाष चंदेल

आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस एवं केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाए है। उन्होंने सरकार पर बरमाणा एसीसी व दाडलाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट की तालाबंदी के मुद्दे पर सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है।

आप ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार इस मुद्दे पर लाचारी दिखाने की अपेक्षा अडानी समूह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे व इसे स्वयं चलाए। अन्यथा आप ट्रक आपरेटरों व लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार व अडानी समूह पर होगी।

आप ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर भी चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस सरकार भी इस मुद्दे को सुलझाने में लाचार साबित हुई है।

अडानी समूह ने बरमाणा एसीसी व दाडलाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट की तालाबंदी कर बिलासपुर व सोलन जिले के हजारों लोगों पर रोजी-रोजी का संकट पैदा कर दिया है।

वहीं इससे कई परिवार सडकों पर आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी समूह द्वारा ट्रक ऑपरेटरों पर पचास प्रतिशत किराया कम करने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि खर्चा उससे कहीं अधिक है।

ऐसे में अगर तेल, स्पेयर पार्ट्स व मरम्मत आदि का खर्च भी आधा हो जाए तो कम किराया हो सकता है अन्यथा में नहीं। उन्होंने कहा कि यह सब मोदी सरकार की मिलीभगत से हुआ है।

मोदी सरकार लोगों से विधान सभा चुनावों में मिली हार का बदला लेना चाहती है। जिससे आज हर वर्ग परेशान हो रहा है। उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों की मांगों को जायज करार दिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर आप नेता पूर्णेन्द्र मोहन कश्यप, अमर सिंह चौधरी, आशीष गौतम, मस्त राम दडोच, नंद लाल, बालक राम शर्मा, बलदेव राज व सुमन प्रजापति सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...