सीएम की मां से गलत व्यवहार, नादौन अस्पताल में पेश आया वाकया, विभाग ने बिठाई जांच

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की वृद्ध माता के साथ नादौन अस्पताल में ठीक बर्ताव न करने का मामला सामने आया है। मामला जिला स्वास्थ्य विभाग के ध्यान में आने के बाद अब इसमें जांच बैठा दी गई है। मामले की जांच के लिए विभाग के जिला प्रशासन द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है, जो कि जांच के बाद अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देगी।

तीन सदस्यीय कमेटी को सात दिन के अंदर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही संबंधित डाक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग अब सीएम की माता तथा परिजनों से भी बातचीत करेगा। इसके अलावा अस्पताल में स्टाफ से भी बातचीत की जाएगी। जानकारी के अनुसार मामला कुछ दिनों पहले का है।

मुख्यमंत्री की माता संसारो देवी स्वास्थ्य जांच के लिए नादौन अस्पताल आई थी, जहां एक डाक्टर का रवैया ठीक न होने के कारण संसार देवी को यह उचित नहीं लगा। जब विभाग को इस बात का पता चला तो तुरंत इस मामले पर जांच बिठा दी गई।

गौर हो कि पिछले दिनों भी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर द्वारा समय पर जांच न करने का आरोप लगाया था। पिछले दिनों नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा रीना देवी द्वारा मुख्यमंत्री से बात करने के बाद एक जरूरी दवाई उपलब्ध करवाने का मामला भी सामने आया था।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।जांच में क्या सामने आएगा इसका खुलासा तो कुछ दिनों बाद ही हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...