सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को देंगे टिप्स,  धर्मशाला कालेज के जिला प्रशासन आयोजित करेगा वर्कशाप: डीसी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल

धर्मशाला में सिविल सर्विस परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी के टिप्स विद्यार्थियों को दिए जाएंगे इस के लिए 5 अप्रैल को दो बजे महाविद्यालय के सभागार में एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी देेते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में प्रतिवर्ष कई छात्र सिविल सर्विस की तैयारी करते हैं लेकिन बेहतर परीक्षा प्रबंधन नहीं होने के कारण सिविल सर्विस में जाने से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी मुहैया करवाने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बताया कि पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केसी शर्मा, राज्य लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ सदस्य रचना गुप्ता, केंद्रीय विवि के पत्रकारिता विभाग के डीन प्रदीप नैयर, आईएएस अधिकारी रितिका चंदेल, एसडीएम शिल्पी बेक्टा बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को सिविल परीक्षा की तैयारी से लेकर साक्षात्कार तथा विषय चयन इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे इस दौरान विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि इस बार धर्मशाला में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र भी सर्विस कमीशन ने स्वीकृत कर दिया है ।

इससे भी हिमाचल के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में बेहतर सुविधा मिलेगी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि युवाओं को विभिन्न स्तर पर परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि युवाओं का भविष्य बेहतर हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...