सिविल अस्पताल देहरा में हुई मॉक ड्रिल

--Advertisement--

देहरा, 8 जून – शिव गुलेरिया

देहरा उपमंडल के सिविल अस्पताल देहरा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। किसी भी आपदा में उससे निपटने और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिये मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा की अगवाई में आयोजित मॉक ड्रिल में सभी विभागों ने भाग लिया। एसडीएम ने बताया कि मॉक ड्रिल के लिये काल्पनिक आपदा के रूप में सिविल अस्पताल देहरा में बाढ़ से जल भराव की स्तिथि में 8 लोगों के फसने और घायल अवस्था में बचाव का लक्ष्य दिया गया था।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय और कुशल प्रबंधन से मॉक ड्रिल व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। मॉक ड्रिल में पुलिस, होम गार्ड और अग्निशमन के कर्मचारियों ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल देहरा से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिये देहरा मैदान को अस्थाई उपचार केंद्र बनाया गया था। जहां चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम घायलों के उपचार में जुटी थी।

ये रहे उपस्थित

उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल में सभी विभाग आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जुड़ी मशीनरी, वाहन, एम्बुलेंस जेसीवी इत्यादि लेकर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...