सिलेंडर की लीकेज से दुकान में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में चीनीबांग्ला चायल रोड़ पर दुकानों में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

दुकान में गैस लीकेज के कारण अचानक आग भड़क गई, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा अग्नि शमन विभाग को दी गई।

अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर 10:05 बजे तक पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया है। इस आगजनी की घटना में ओम प्रकाश, कृष्ण, हिमेश और रविंद्र की दुकानों का सामान जलकर राख हो गया।

सूत्रों के मुताबिक आग लगने की वजह सिलेंडर का लीकेज होना बताया जा रहा है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई भी जानी नुकसान नहीं पहुंचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...