सिर पर बैट मार युवक की हत्या, चंबा के सलूणी में क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी पर कर दिया वार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल की दूरस्थ पिछला डियूर पंचायत में क्रिकेट मैच के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान एक युवक ने दूसरे के सिर पर बैट का वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पिछला डियूर गांव के कुछ युवक रविवार को मंजोटा में क्रिकेट मैच खेलने गए थे। मैच के दौरान लोदली गांव के यासीन पुत्र लतीफ मोहम्मद और क्यूम पुत्र पीर मोहम्मद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच यासीन ने बैट से क्यूम के सिर पर वार कर दिया। परिणामस्वरूप क्यूम की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर मौजूद युवकों ने तुरंत घटना की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दी। इसी बीच घटना की सूचना पाते ही किहार पुलिस थाना से भी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

पंचायत प्रधान भीलो राम के बोल

उधर, पिछला डियूर पंचायत के प्रधान भीलो राम ने बताया कि मैच के दौरान दो युवकों यासीन व क्यूम में कहासुनी हुई थी। यासीन ने क्यूम के सिर पर बैट का वार कर दिया। घटना में क्यूम की मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा के बोल

उधर, इस बारे में एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सोमवार को फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...