सिरमौर के सैनिक का चंडी मंदिर कमांड अस्‍पताल में निधन, सैन्‍य सम्‍मान के साथ होगा अंतिम संस्‍कार

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की मानगढ़ पंचायत निवासी भारतीय सेना में नायक राजीव कांत की देर रात चंडी मंदिर आर्मी कमांड अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। गत वर्ष दिल्ली में उनका आपरेशन भी हुआ था। भारतीय सेना के पोस्टल डिपार्टमेंट में कार्यरत राजीव कांत की पोस्टिंग इन दिनों कसौली आर्मी कैंट में थी।

शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, तो उन्हें चंडी मंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया, जहां पर देर रात को उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी पार्थिव देह कसौली आर्मी कैंट को सौंप दिया गया है। यहां से उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव मानगढ़ पहुंचाया जाएगा, जहां पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजीव कांत की पत्‍नी मथुरा देवी, पुत्री कल्पना शर्मा तथा पुत्र शुभम शर्मा अचानक उनकी मौत बेहद दुखी हैं। राजीव कांत का जन्म 15 मई 1968 को मानगढ़ में हुआ था तथा वह 10 सितंबर 1997 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों उनकी पोस्टिंग कसौली आर्मी कैंट में थी।

बताया जा रहा है आर्मी कैंट कसौली की ओर से उनके परिवार के सदस्‍यों को राजीव कांत की मृत्यु की सूचना शनिवार सुबह ही दे दी गई। जहां पर अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...