सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं गाड्र्स के साक्षात्कार 10-11 को

--Advertisement--

सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं गाड्र्स के साक्षात्कार 10-11 को।

हमीरपुर 05 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

मैसर्स सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड बिलासपुर सिक्योरिटी सुपरवाइजरों और गाड्र्स के 100 पदों के लिए 10 अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर और 11 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में सुबह दस बजे साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवार की लंबाई 168 सेंटीमीटर, उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच और वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा व 95 किलोग्राम से कम होना चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम मैट्रिक हो।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को साढे सोलह हजार से साढ़े अठाहर हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 78072-22237 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...