सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 50 पदों के लिए इस दिन होने कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 50 पदों के लिए इस दिन होने कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क                                      

ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि एस.आई.एस.लि. आर.टी.ए. बिलासपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के कुल 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 अगस्त को उप-रोज़गार कार्यालय कसौली में आयोजित किए जाएंगे।

जगदीश कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, वज़न 56 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर लॉगइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू उप-रोज़गार कार्यालय कसौली में 06 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 70180-23273 तथा 78768-26291 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...