सिक्कर का परोह में पलटा श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला, 38 घायल; 10 गंभीर

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा                                                                                                     

क्षेत्र के सिक्कर का परोह गांव में पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 38 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है।

श्रद्धालु माता ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने के बाद नैना देवी के लिए जा रहे थे, लेकिन ज्वार के निकट तीखी उतराई पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप ट्राला पलट गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के लगभग एक बजे के बाद चक्क मगलानी नकदोर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 अंब नादौन मार्ग पर रक्कड़ कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिस कारण ट्राला में सवार 38 घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 10 गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया।

श्रद्धालु सोमवार को माता ज्वाला जी मंदिर पहुंचे थे। जहां से वह मंगलवार को माता नैना देवी मंदिर में शीश नवाने जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान, नायब तहसीलदार अंब कमलेश कुमार ने अस्पताल में मरीजों के हाल का जायजा लिया।

तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान के बोल

तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पांच-पांच हजार और दो घायलों को ढाई-ढाई हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...