साहो में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, रात को नुआले का आयोजन

--Advertisement--

Image

चम्बा आइडल फेम दुनि सिंह राठौर के भजनों पर झूमा पंडाल

चम्बा- भूषण गुरुंग

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि का महापर्व चंद्रशेखर मंदिर साहो में धूमधाम से मनाया गया । महाशिवरात्रि के पावन मौके पर ऐतिहासिक चंद्रशेखर महाराज मंदिर साहो में पूजा-अर्चना के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी।

इस दौरान मंदिर परिसर में ध्वजारोहण के अलावा हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इस पावन अवसर पर भोले के दरबार में शीश नवाकर हजारों शिव भक्तों ने मन्नतें मांगी। रात्रि पहर मंदिर में शिव नुआले का आयोजन भी किया गया।

बुधवार को मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए दिन भर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।

एशिया में दूसरा सबसे बड़ा शिव लिंग

श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकने के अलावा सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। मंदिर कमेटी प्रधान अदीप चौणा ने बताया कि चंद्रशेखर मंदिर में विराजमान शिवलिंग एशिया में दूसरा सबसे बड़ा शिव लिंग है। इसके दर्शन करने के लिए भक्त दूरदराज के क्षेत्रों से मंदिर में पहुंचते हैं। मंदिर में शिवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों व लोगों का आभार भी प्रकट किया।

श्रद्धालु चढ़ाते हैं फसल का हिस्सा

शिवरात्रि पर्व पर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोग फसल का एक हिस्सा चंद्रशेखर मंदिर में दान करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सदियों से इस परंपरा को निभा रहे हैं। ग्रामीण अपने खेतों में तैयार होने वाली मक्की, माश की दाल, ऊन और पैसे मंदिर में अर्पित करते हैं। लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से भविष्य में उनकी फसल की पैदावार में दोगुनी बढ़ोत्तरी होती है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा ने ध्वजारोहण किया । जिला परिषद सदस्य सीमा नरयाल व मनोज कुमार ने पूर्णाहुति दी । वहीं दिन भर भजन कीर्तनों से भी माहौल भक्तिमय रहा । चम्बा आइडल फेेम दुनि सिंह राठौर और ऐंचली फेम सुभाष कौशल के भजनों में पूरा पंडाल झूम उठा । रात को नुआले का भी आयोजन किया जायेगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...