सास की मौत की सूचना मिलते ही बहू ने त्यागे प्राण, रोपड़ी गांव का वाकया, आज होगा दोनों का अंतिम संस्कार

--Advertisement--

जयसिंहपुर के रोपड़ी गांव का वाकया, आज होगा दोनों का अंतिम संस्कार।

हिमखबर डेस्क 

उपमंडल जयसिंहपुर के आशापुरी पंचायत के रोपड़ी गांव में आज भी रिश्ते किस डोर में बंधे हैं, इसकी मिसाल देखने को मिली। समाज में सास-बहू के रिश्ते को अकसर एक-दूसरे के विरोधी के रूप में देखा जाता है, लेकिन कई बार ऐसे भी किस्से देखने-सुनने को मिल जाते हैं, जिससे सास-बहू के रिश्ते पर नाज़ हो जाता है।

ऐसा ही एक किस्सा मंगलवार को सास की मौत देख कर घबराई बहू ने भी उसी समय प्राण त्याग दिए। यहां बताते चलें कि रोपड़ी गांव की 85 वर्षीय मकोड़ी देवी पत्नी स्व. सर्वदयाल की मौत हो गई।

सास मकोड़ी देवी की मौत को देखते ही बहू 55 वर्षीय रेखा देवी इतनी घबरा गई कि उसकी भी उसी समय हालत बिगड़ गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों द्वारा रेखा देवी को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी व घर से अस्पताल ले जाते समय करीब एक डेढ़ किलोमीटर दूर ही उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

रेखा देवी के पति ओंकार मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि महिला के दो बेटे नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। बुधवार को सास मकोड़ी देवी व बहू रेखा देवी का अंतिम संस्कार एक साथ गांव के श्मशानघाट पर किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...