सावधान! ब्यास नदी के किनारे न जाए जनता, लारजी बांध से छोड़ा जा रहा है पानी

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

ब्यास नदी में पानी और गाद की मात्रा बढऩे के कारण लारजी बांध से 100 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। यह जानकारी मंडी एडीएम अश्वनी कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आम जनता और पर्यटकों से आग्रह किया जाता है कि ब्यास नदी का लगातार जलस्तर बढऩे और गाद की मात्रा बढऩे के कारण लारजी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते आम जनता और पर्यटक ब्यास नदी के समीप न जाएं, ताकि जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकाल की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपातकालीन हेल्पलाइन दूरभाष नंबर 1077, 01905-226201, 202, 203 और 204 पर तुरंत सूचना दें।

बता दें कि कुछ साल पहले भी हैदराबाद कालेज से हिमाचल घूमने आए हैदराबाद के छात्र-छात्राएं ब्यास किनारे उतर गए थे और नदी का जलस्तर बढऩे से उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...

लारीजानी-सुलेमानी के बाद नैनी भी मारे गए, जानिए कौन थे?

हिमखबर डेस्क ईरान के रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने शुक्रवार तडक़े अमरीकी-इजरायली...