सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्द्वाडा में कोरोना को मात देने के लिए कोविड वेक्सीनेशन सेंटर में उमड़ी लोगों की भीड़ ! 

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

 

उपमंडल सरकाघाट की तहसील बल्द्वाडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्द्वाडा में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया ! इस स्वास्थ्य केंद्र में 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों में कोविड वेक्सीन लगवाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया !

 

स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे लोग ने कोरोंना नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी बारी आने का इन्तजार करते दिखे ! वेक्सीन लगवाने आए लोगों ने मास्क पहन रखे थे , और सामाजिक दूरी का पालन करते भी नजर आए।

 

बीएमओं बल्द्वाडा अशोक चौहान ने कहा की सरकाघाट ब्लाक के अंतर्गत आज चार जगहों पर 45 प्लस आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है ! सभी लोग धैर्य बनाए रखें !

 

इस टीकाकरण महाभियान में सभी लोगों का टीकाकरण किया जायेगा ! कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क लगाने और हाथों को साबुन से बार –बार धोना चाहिए और कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...