सांकेतिक भाषा मूक-बाधिर लोगों के लिए वरदान- नितिश कुमार राठौर 

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

युवा सोच नितिश कुमार राठौर ने अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संकेतिक भाषा का प्रारंभिक प्रमाण पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व में प्लेटो की क्रेटीलस में मिला था।

इस पर सुकरात ने कहा है कि अगर हमारे पास सुनने और बोलने की शक्ति नहीं होती है और हम एक दूसरे से अपना विचार व्यक्त करना चाहते हैं। तो उस स्थिति में हम अपने हाथों, सिर और शरीर के अन्य अंगों द्वारा संकेतों के माध्यम से बातचीत करने की कोशिश करते हैं।

1620 में जुआन पाब्लो बोनेट में मेड्रिड में मूक-बधिर लोगों के संवाद को समर्पित पहली किताब पब्लिश की थी। जिसके बाद 1680 में जोर्ज डालगार्नो ने भी एक और पुस्तक पब्लिश की थी।

इसके बाद 1755 में अब्बे डी लिपि ने पेरिस में बधिर बच्चों के लिए पहला विद्यालय की स्थापना की थी। जिसके बाद 19 वीं सदी में अमेरिका और अन्य देशों में भी बधिर बच्चों के लिए ऐसे अनेक स्कूलों की स्थापना धीरे-धीरे होने लगी ।

23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य संकेतिक भाषा के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा की थीम “साइन लैंग्वेज यूनाइट अस” रखा गया है।

साइन लैंग्वेज का मतलब यह नहीं है कि आप इशारों में बात करने के लिए किसी भी तरह के हावभाव या बॉडी लैंग्वेज का उपयोग करें।

हिंदी अंग्रेजी या अन्य किसी भी भाषा की तरह साइन लैंग्वेज की भी अपनी एक व्याकरण, नियम और तरीका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...