सही सूचना सही व्यक्ति तक सही समय पर पहुंचा कर हम समाज को बहुत कुछ दे सकते हैं राष्ट्रपति- स्काउट नीतीश कुमार

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

राष्ट्रपति स्काउट नीतीश कुमार ने विश्व विकास सूचना दिवस के अवसर पर अपने विचार रखते हुए विशेष सूचना विकास दिवस कब से और क्यों मनाया जाता है यह बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में हर साल 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में मनाया जाता है। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र का स्थापना दिवस भी है।

यह दिवस प्रतिवर्ष, विकास की समस्याओं और उन्हें हल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरुरत की ओर विश्व जनमत का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

विश्व विकास सूचना दिवस पहली बार 1973 में 24 अक्टूबर को मनाया गया था। इससे पहले 17 मई, 1972 को व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में व्यापार एवं विकास से सम्बंधित समस्याओं पर जनमत तैयार करने और इससे सम्बंधित सूचनाओं के प्रसार की आवश्यकता महसूस की गई थी।

इसके बाद 19 दिसम्बर, 1972 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में इससे सम्बंधित प्रस्ताव पारित किया गया और इसे विकास समस्याओं के प्रति दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए “विश्व विकास सूचना दिवस” नाम दिया गया।

विश्व विकास सूचना दिवस 24 अक्टूबर 2020 को “सूचना और संचार प्रौद्योगिकी – विकास की चुनौतियों के नए समाधान” विषय के साथ मनाया जा रहा है।

अलग-अलग देश इसे विभिन्न तरीकों से मनाते हैं, लेकिन सभी का उद्देश्य लोगों को व्यापार एवं विकास सम्बंधी समस्याओं की सूचना देना और उनका समाधान तलाशना तथा इसमें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर बल देना ही होता है। दक्षिण अफ्रीका में इस खास दिन पर विभिन्न क्षेत्रों के कुशलता प्राप्त लोग एक स्थान पर एकत्र होते हैं।

स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय इकाइयों के प्रतिनिधियों को भी इसमें आमंत्रित किया जाता है और उनके साथ विकास से सम्बंधित स्थानीय एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। विभिन्न देशों में सरकारें तथा व्यापार एवं विकास से जु़डे संगठन इस खास दिन पर मीडिया में विज्ञापन के जरिये कई सूचनाएं लोगों तक पहुंचाते हैं।

सेमिनार, संगोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन समय के साथ इसमें भी काफी बदलाव आया है। मोबाइल, इंटरनेट एवं अन्य संचार क्रांति ने इसके आयाम को विस्तृत कर दिया है और अब इनके माध्यम से लोगों तक त्वरित सूचनाएं पहुंचाई जाने लगी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related