सलूणी में मनोहर हत्याकांड होना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

सलूणी में मनोहर हत्याकांड होना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है । यह बात कोटला में प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मैहरा ने कही । उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

मनोहर हत्याकांड से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार अभी तक जांच के आदेश नहीं दे पाई है। यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश इस‌ हत्याकांड की खिलाफत कर रहा है क्योंकि हत्यारों को पूरी तरह से संरक्षण दिया जा रहा है। आरोपी द्वारा 100 बीघा जमीन पर कब्जा करना और खाते में करोड़ों की राशि होना एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि शांत प्रदेश को अशांत करने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है। प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ताकि आने वाले समय में इस तरह की वारदातें सामने न आ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...