सलूणी में बादल फटने से चार पुल, 13 गाडिय़ां, 16 मकान और 12 घराट बहे, दो करोड़ का नुकसान

--Advertisement--

Image

सलूणी / चम्बा – धर्म नेगी

उपमंडल सलूणी के विभिन्न क्षेत्रों में कुदरत ने अपना भयंकर कहर बरपाया है। जहां बादल फटने से एक लडक़े की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हैं। साथ ही अन्य मकानों, गोशालाओं, पुलों व वाहनों के बह जाने से अब तक दो करोड़ का नुकसान आंका गया है। इस आपदा का पता चलते ही प्रशासन की तरफ से तहसीलदार सलूणी पवन ठाकुर टीम सहित प्रभावित क्षेत्र में मौके पर पहुंच गए।

जानकारी अनुसार बीती रात उपमंडल सलूणी कंधवारा पंचायत, डांड पंचायत व सनुह पंचायत में बादल फटने व भारी बारिश से तबाही का मंजर पेज आया है। डांड पंचायत में बादल फटने से आए पानी व मलबे के कारण मकान गिरने से 15 वर्षीय विजय कुमार पुत्र ब्यासदेव की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

इस कुदरत के कहर की भेंट 16 मकान, नौ गोशालाएं, 14 मवेशी, 12 घराट, चार पुल, पांच कारें, दो पिकअप व 14 बाइकें इसकी भेंट चढ़ गई हैं। जिसका राजस्व विभाग की और से दो करोड़ का नुकसान आंका गया है, जबकि दो बीघा भूमि पर फसल भी तवाह हो गई है।

उधर, मौके पर गए तहसीलदार सलूणी पवन ठाकुर ने बादल फटने व भारी बारिश से हुए इस नुकसान की पुष्टि करते हुए कहा कि अबतक दो करोड़ का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि कुदरती आपदा से हुए नुकसान का प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...