सलूणी के पृथ्वी गौतम की अमरीका में मौत, परिजनों ने देह भारत लाने को दोनों से देशों से लगाई फरियाद

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत बाडक़ा के पृथ्वी गौतम की अमरीका में सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अमरीका से पृथ्वी गौतम की पत्नी कैंडी ने इस हादसे की सूचना परिजनों तक पहुंचाई है। इस दर्दनाक हादसे में इकलौते बेटे को खोने की सूचना पाने के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक की पत्नी कैंडी ने अमरीका व भारत सरकार से पृथ्वी गौतम की पार्थिव देह को पैतृक गांव तक पहुंचाने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इसके साथ ही कैंडी लोकल कम्युनिटी में भी पृथ्वी की देह को भारत लाने के लिए चंदा एकत्रित करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार पृथ्वी गौतम ने अमरीका की कैंडी से 2017 में विवाह कर अमरीका में रह रहा था। गत शनिवार पृथ्वी गौतम नौकरी से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में गाड़ी हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही पृथ्वी गौतम की मौत हो गई।

अब पृथ्वी की पत्नी व परिजन चाहते हैं कि हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हो। इसके लिए परिजन अमरीका में कैंडी से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। कैंडी ने दोनों देशों की सरकार से पति के शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने में मदद मांगी है।

उधर, बाडक़ा पंचायत के प्रधान प्रहलाद कुमार ने बताया कि गरीब परिवार से संबंध रखने वाला पृथ्वी गौतम दो माह पहले ही परिजनों से मुलाकात कर वापस अमरीका लौटा था, मगर अब वहां पृथ्वी गौतम की सडक हादसे में मौत की खबर ने पूरे गांव को गम में डुबोकर रख दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...