सराह गौशाला में गौवंश के लिए चारे की हुई व्यवस्था, बद्दी से आंचल शर्मा ने भेजी 31 हजार की त्वरित मदद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला उपमंडल के सराह गौशाला में गौवंश के लिए त्वरित चारे की व्यवस्था करवा दी गई है। यह जानकारी देते हुए गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि सराह गौशाला में चारे की कमी को लेकर मामला ध्यान में आने के तुरंत बाद प्रशासन तथा नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

इसके साथ ही बददी से आंचल शर्मा ने चारे के लिए 31 हजार की त्वरित मदद की गई तथा पुलिस प्रशासन की ओर से एसएसपी बद्री सिंह तथा उनकी टीम ने त्वरित तुड़ी का ट्रक सराह की तरफ भिजवाने में मदद की इसके साथ ही नगर निगम से उप आयुक्त पृथी पाल सिंह ने भी सराह गौशाला में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सराह गौशाला के निरीक्षण तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत शीघ्र ही बैठक आयोजित करने के लिए भी कहा है। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गौवंश की सेवा के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने तथा उनकी उचित देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 198 गौ सदन संचालित किए जा रहे हैं। गौ अभयारण्यों व गौ सदनों की स्थापना तथा सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग तीन करोड़ आठ लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि गौवंश के संरक्षण के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर पशुओें को बेसहारा नहीं छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ धामों के निर्माण के लिए भी उचित कदम उठा रही है तथा बड़े स्तर भी गौधाम निर्मित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...