सरकार नौकरी नहीं मांग रहे, एचआरटीसी बस को द्वारा से चलवा दो

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

हिमाचल पथ परिवहन पठानकोट डिपू से पठानकोट से बद्दी के लिए एक सीधी बस सेवा लंबे समय से चल रही थी। लेकिन लंबे समय से जब से करोना शुरू हुआ था और बहुत सी बस सेवाएं सरकार द्वारा बंद कर दी थी। इस बस रूट को भी बंद कर दिया था।

लेकिन उसके बाद आज 1 वर्ष से अधिक समय होने लगा, इस बस को बंद कर दिया। जबकि इस वस के चलने से जो युवा बद्दी नालागढ़ चंडीगढ़ प्राइवेट निजी उद्योगों में कार्य करते थे, उन्हें बहुत ही लाभ था। पर अब इस बस के बंद होने से बद्दी में काम करने वाले युवाओं को आने जाने के लिए बहुत परेशानी हो रही है।

क्योंकि यही एकमात्र सीधी बस इस क्षेत्र के लोगों के लिए थी, जो बद्दी में सैकड़ों युवा नगरोटा सूरियां, हरसर, स्पेल, कटोरा, सकरी, बिलासपुर, गुलेर हरिपुर ज्वाली इत्यादि इन पंचायतों से सैकड़ों युवा कार्य करते हैं, उनको आने जाने को होती थी। पर वो अब कोरोना के चलते बंद है।

तथा अब वहां पर काम करने वाले युवाओं ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा परिवहन मंत्री से मांग की है कि इस बस को फिर से चलाया जाए। ताकि वहां पर आने जाने के लिए कोई परेशानी ना हो। इन क्षेत्र के युवाओं ने भाजपा नेता समाज सेवक प्रदेश राज्य बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया से भी मांग की है कि इस बस के बारे में मुख्यमंत्री तथा परिवहन मंत्री से स्वयं बात करके इस बस को शीघ्र चलाएं।

संजय गुलेरिया स्वयं भी बच्चों की समस्याओं को जानते हैं। क्योंकि इस क्षेत्र से कोई भी सीधी बस बद्दी के लिए नहीं है। जबकि लंबे समय से इस क्षेत्र के लोगों की मांग हरिद्वार के लिए भी चली आ रही है। जिसे आज तक सरकार द्वारा अनदेखा किया गया।

उधर एक बस जो धर्मशाला डिपो की धर्मशाला से जसूर के लिए सीधी सुबह सीधी हरसर होकर जाती है, लेकिन शाम को इस बस का रूट ज्वाली से नाणा कर दिया गया। जिसके कारण हरसर अन्य दूसरी पंचायतों में भारी रोष है।

क्योंकि लंबे समय से यह बस इसी रूट से जाती जाती थी तथा अब पता नहीं इस बस का रूट क्यों चेंज कर दिया। जबकि दूसरे रास्ते से बस में कोई ना तो यात्री बैठता है और बस खाली दौड़ती है और बस का कैश भी कम हो गया है। इसलिए ग्रामीणों ने मांग की है कि जिस तरह से पहले बस चलती थी उसी तरह चलनी चाहिए।

उधर पठानकोट परिवहन डीपू के आर एम राजेंद्र कुमार पठानिया से पूछा तो उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद बसों के रूट यात्री ना होने के कारण बंद करने पड़े हैं । लंबी दूरी की बसों के रूट बहुत बंद हो गए हैं। क्योंकि यात्री बसों में बैठते ही नहीं हैं, और खाली बसों को कैसे चलाएं ।

उन्होंने कहा कि मार्च के बाद बद्दी वाली बस को पुनः चलाने के लिए विचार किया जा रहा है, और समय बदला जाएगा।  हो सका तो इस बस को बद्दी हरिद्वार तक का कर दिया जाएगा।

उधर कोरोना के बाद निजी क्षेत्र में काफी नुकसान हो रहा है। बहुत से निजी ट्रांसपोर्टरों द्वारा भी बसों में यात्रियों के ना होने के कारण अपनी बसें खड़ी कर दी हैं।

वही नालागढ़ , बद्दी मैं अलग-अलग कंपनियों में कार्यरत युवाओं ने जनप्रतिनिधियों और सरकार से यही मांग रखी है कि हम सरकार से नौकरी नहीं मांग रहे। जो बस एचआरटीसी पठानकोट डीपू कि पिछले 1 साल से बंद पड़ी है उसे शीघ्र अति शीघ्र चलाने की कृपा करें । ताकि आने जाने में असुविधा ना हो। जिससे बह समय से अपने घर और कंपनियों में बिना परेशानी के पहुंच सके।

मुनीश गुलेरिया सकरी, नीरज कुमार नगरोटा सूरियां, नीतीश डोगरा हरसर, राकेश कुमार बासा, अंकित कुमार सकरी, अमन और लकी जवाली, राहुल अमलेला, सचिन हरसर देहरी, भवानी सिंह नगरोटा सूरियां ,राहुल ब राम कुमार हरिपुर आदि युवाओं ने दोबारा बस चलाने के लिए सरकार से रखी मांग।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...