
नूरपुर – देवांश राजपूत
नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने की मंजूरी मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। वन मंत्री राकेश पठानिया पिछले काफी समय से नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने के लिए प्रयासरत थे।
मंत्रिमंडल ने आज जैसे ही नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने की मंजूरी दी तो उसके फोरन बात प्रदेश भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया ने वकीलों को बधाई दी व उनका मूँह मीठा करवाया।
राकेश पठानिया ने कुछ दिन पूर्व वार एसोसिएशन के साथ बैठक करके नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने के लिए विस्तार से चर्चा की थी। आखिरकार राकेश पठानिया अपने मिशन में कामयाब रहे तथा वीरवार को मंत्रिमंडल ने नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने की मंजूरी दे दी।
नूरपुर में जिला स्तरीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खुलने से नूरपुर ने प्रशासनिक जिले की तरफ एक और कदम बढ़ाया है, अभी हाल ही में वन मंत्री राकेश पठानिया के प्रयास से नूरपुर को पुलिस जिला का दर्जा मिला है।
नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खुलने से नूरपुर के इलावा इंदौरा, ज्वाली व फतेहपुर के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी जबकि इसका सीधा लाभ नूरपुर, इंदौरा व ज्वाली के अधिवक्ताओं को मिलेगा।
इस समय नूरपुर, इंदौरा व ज्वाली में हर माह एक सप्ताह के लिए कैंप कोर्ट लगता था लेकिन अब नूरपुर में नियमित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खुलने से लोगों के साथ साथ अधिवक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी क्योंकि महीने में सात दिन के कैंप कोर्ट के बाद लोगों व अधिवक्ताओं को धर्मशाला जाना पड़ता है। अब नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खुलने से
संबंधित सब कोर्ट के लोगों को धर्मशाला जाने के बजाय नूरपुर आना होगा।
वार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रवि पूरी व सदस्यों अतुल गुप्ता, केवी शर्मा, एमएस जम्वाल, एनके धीमान, विजय चिब, सिद्धांत शर्मा, पूरी, ज्ञान सिंह ठाकुर, एमएस धीमान व अरूण जरियाल ने नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय मंजूर करवाने के लिए वन मंत्री राकेश पठानिया का आभार जताया है। उन्होंने एसोसिएशन की लंबित मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी विशेष रूप से आभार जताया।
वन मंत्री राकेश पठानिया ने नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्ता न्यायालय मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नूरपुर में उक्त कोर्ट के खुलने से नूरपुर, इंदौरा, ज्वाली व फतेहपुर के लोगों व विशेषकर अधिवक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस कोर्ट के खुलने से नूरपुर शहर की रौनक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय यह कोर्ट प्रशासनिक जिले की ओर एक कदम है।
