
शिमला, 15 अक्तूबर – नितिश पठानियां
कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग होने की आशंका जताई है और ईवीएम पर भी संदेश जाहिर किया है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर सीबीआई और ईडी का प्रयोग करके चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।
राहुल गांधी से भी हिमाचल में रैली करने के लिए समय मांगा गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की सूची भी बहुत जल्द जारी की जाएगी। आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की अंतिम बैठक है, जिसमें प्रत्याशियों का नाम फाइनल हो जाएगा।
कांग्रेस पार्टी यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन सोलन रैली से घबरा कर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के घर ईडी भेज दी है। हिमाचल प्रदेश में भी ईडी और CBI- 2 के छापे हो सकते हैं। अमित शाह शनिवार को सिरमौर में आए हैं।
हाटी को जनजाति का दर्जा चुनावों से कुछ दिन पहले ही दिया गया है, जो जुमला ही साबित होगा। जैसे इससे पहले 15 लाख खाते में आने, 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बाते जुमला साबित हुई। कैबिनेट में ऐलान करने से कुछ नहीं होता। अभी तक इसको लेकर कोई कानून नहीं बनाया गया है।
