सरकारी नौकरियों की बहार, अगले डेढ़ साल में 10 लाख नियुक्तियां करेगी केंद्र सरकार

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार अगले डेढ़ साल में बंपर नौकरियां देने जा रही है। इस दौरान सरकार की दस लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों और विभागों में मानव संसाधन की व्यापकता से समीक्षा की है और निर्णय लिया है कि अगले डेढ़ साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

मोदी ने कहा कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है।

उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पिछले कई साल से सरकारी पदों पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं। जानकारों के मुताबिक पहले राउंड में सोने का 40 हजार पद भरे जाएंगे। सेना में दो साल से भर्ती नहीं हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केवल रेलवे में ही करीब तीन लाख पद खाली पड़े हैं। रेलवे में 15,07694 स्वीकृत पद हैं जबकि भरे गए पदों की संख्या 12,70399 हैं।

इसी तरह डाकतार विभाग में करीब 90 हजार पद खाली हैं। रेवेन्यू विभाग में करीब 75 हजार पद खाली हैं। रक्षा (सिविल) में करीब ढाई लाख पद खाली हैं। इसी तह होम मिनिस्ट्री में करीब एक लाख 30 हजार पद खाली पड़े हैं।

विपक्ष का आरोप

विपक्ष का आरोप रहा है कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। पिछले साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में एक मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली पड़े थे।

केंद्र सरकार के विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार भरे हुए थे। 2016-17 से 2020-21 के दौरान एसएससी में कुल 2,14,601 कर्मचारियों को भर्ती किया गया था।

साथ ही आरआरबी ने 2,04,945 लोगों को नियुक्ति दी। वहीं यूपीएससी ने भी 25,267 उम्मीदवारों का चयन किया।

देश में बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल में देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.83% पर पहुंच गई। इससे पहले मार्च में यह 7.60% पर थी।

CMIE के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2022 में शहरी बेरोजगारी की दर 9.22% और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह 7.18% रही। CMIE के मुताबिक 2021 में मई में बेरोजगारी दर 11.84% पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली और जनवरी 2022 में यह 6.57% पर आई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...