समय सारणी विवाद पर सोलन आरटीओ द्वारा सरकारी बस पर की कार्यवाही का निजी बस ऑपरेटर संघ ने किया समर्थन

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

एचआरटीसी की शिमला चिन्तपूर्णी बाया नालागढ़ बद्दी बस का सोलन में आर टी ओ सोलन द्वारा चालान करना एक उचित कदम है। यह बात निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश व सोलन के पदाधिकारियों ने कही है।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह बस काफी लंबे समय से बिना समय सारणी के चल रही थी जिससे निजी बसों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के आरटीओ को भी बिना समय सारणी के चल रही बसों पर यह कार्यवाही करनी चाहिए।

एचआरटीसी की अधिकतर बसें बिना समय सारणी व परमिट के चल रही है जिनपर विभागीय अधिकारियों को नजर रख कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।

संघ के राज्य महासचिव रमेश कमल, सोलन संघ के प्रधान रणजीत ठाकुर व महासचिव धीरज पूरी व अन्य पदाधिकारियों ने कहा है कि आरटीओ सोलन का यह कदम प्रसंसनीय है।

भविष्य में भी नियमो का उलंघन करने वालो पर ऐसी कार्यवाही होती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ जल्द ही अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...