सबको साथ लेकर चलना ही है जीत का मूल मंत्र: जे पी नड्डा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसवाल

धर्मशाला में आयोजित प्रदेश भाजपा की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजनीति में जीत हासिल करने के लिए हर टिप्स दिए। पदाधिकारियां एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि ग्रास रूट से काम करने के साथ-साथ सबको साथ लेकर चलने से सफलता हासिल होगी। उन्होंने कहा कि कई बार हमारे कार्यकर्ता मिलते हैं और कहने लगते हैं कि मेरा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा ग्रामसभा से विधानसभा का संकल्प पूरा करने के िलए सबको निष्ठा से काम करना होगा।

नड्डा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष औहदे पर पहुंच सकता है, जबकि अन्य सभी राजनीतिक पार्टियां एक परिवार विशेष की पार्टियां हैं। भाजपा के पास आज 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और पार्टी का उद्देश्य राष्ट्र और मानव के समग्र आर्थिक विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित भाजपा सरकार की अगुवाई में शुरू की गई योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान और कल्याण करना है।

‘सबका साथ और सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनौतियों में अवसर खोजने के मंत्र से आज भारत प्रति दिन लगभग पांच लाख पीपीई किट तैयार करने में सक्षम बन पाया है। इसके अलावा भारत आज विश्व के 16 देशों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवा रहा है। यह केवल प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है।

20 फरवरी से 5 मार्च तक संसदीय और मंडल स्तर पर होंगे प्रशिक्षण वर्ग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते हुए गत वर्ष की पार्टी द्वारा की गई गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यसमिति के पश्चात भाजपा ग्रामसभा से विधानसभा की पूर्णता के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व और पानी वाले पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और सड़क वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के अनुभवों के आधार से पार्टी को अपने तय लक्ष्यों को प्राप्त करने की ओर बढ़ाएंगे। भाजपा आने वाले 20 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक संसदीय क्षेत्र एवं मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग करने की योजना बनाई है।

ये हस्तियां रहीं मौजूद
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राज्य भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन इस अवसर पर उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...