सनैहरु गाँव में महिला मंडलों ने किया सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

Image

महिला मंडल सनैहरु ने झटका प्रथम स्थान

नरेश कुमार – भाम्बला

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ के सनैहरु गाँव में पंचायत के पांच महिला मंडलों ने एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में बल्द्वाडा वार्ड से जिला परिषद सदस्या उषा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ।

जिला परिषद सदस्या उषा कुमारी ने कहा की इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्धारा ही गाँव के अन्दर छुपी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है ! गाँव की अधिकतर महिलाएं घर के कामों में इतनी अधिक व्यस्त रहती है की उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का समय ही नही मिलता है !

जिस कारण उनके अन्दर छुपी प्रतिभा बाहर ही नही निकल पाती । इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्धारा ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ाबा मिलता है । सांस्कृतिक कार्यक्रम के महिला मंडलों की महिलाओं ने अनेकों प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मत्रमुग्ध कर दिया ।

महिला मंडलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिला मंडल सनैहरु ने प्रथम ,महिला मंडल सुलपुर ने द्धितीय और महिला मंडल जबोठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

जिला परिषद सदस्या उषा कुमारी ने अपनी तरफ से महिला मंडल सनैहरु को 5100, महिला मंडल सुलपुर को 3100 और महिला मंडल जबोठ को 2100 रूपये की प्रोत्साहन राशी प्रदान की ।

महिला मंडल सनैहरु और प्रधान रवि राणा ने कार्यक्रम में आये हुए लोगों के लिए मंडयाली धाम का आयोजन भी प्रबंध किया था ।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ के प्रधान रवि राणा , वार्ड मेम्बर पवन कुमार, हंस राज, देश राज,सुनीता देवी ,रक्षा देवी,सुनीता देवी और क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं उपस्थिति थीं। कार्यक्रम सफल बनाने मे महिला मंडल जबोठ,सुलपुर ,बही ,खरसल,और सनैहरु ने अपना भरपूर सहयोग दिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...