सोलन – रजनीश ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में विगत दिनों आई प्रकृति आपदा से प्रदेश और प्रदेशवासियों की जान माल का बहुत नुकसान हुआ । बद्दी का पुल ढह जाना एक बड़ी समस्या बनकर उभरा , किंतु अब सनातनी योद्धाओं के संयुक्त प्रयासों से बद्दी पुल पुनः बहाल हो गया हैं ।
यह जानकारी हिन्दू के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने आज जारी बयान मे दी। रजनीश ठाकुर ने कहा कि बद्दी पुल ढह जाने के बाद से आम नागरिकों और पर्यटकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा ।
इन समस्याओं का समाधान करने हेतु हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं के प्रयासों से विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बद्दी पुल को बहाल करने का प्रयास आरंभ कर दिया ।
हिन्दू महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संज्ञान में लाने के बाद बद्दी पुल की बहाली का प्रयास आरंभ किया गया ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पत्रकार नरेश सिंह के मार्गदर्शन में प्रयास आरंभ हुआ, को पूरी तरह से सफल सिद्ध हुआ । उन्होंने कहा कि पत्रकार नरेश सिंह के साथ पत्रकार रनेश राणा की इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही । ये दोनो ही पत्रकार इस अभियान के रोल मॉडल बनकर उभरे हैं ।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि हिन्दू महासभा के इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ , विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न सनातनी संगठनों ने इस अभियान में अपना अपना निस्वार्थ योगदान दिया ।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की इस अभियान में विशेष भूमिका रही । युवा शक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही बद्दी पुल नेशनल हाईवे से पहले बहाल हुआ और हिमाचल की जीवनरेखा पुनः आरंभ हुई ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पत्रकार नरेश सिंह ने कहा कि इस अभियान में पत्रकार , पुलिस , प्रशासन और हिन्दू संगठनों ने महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका का निर्वहन किया हैं ।
हम इन सभी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं और उम्मीद करते हैं कि संकट काल के ऐसे किसी भी दौर में सभी मिलजुलकर अपनी सामूहिक शक्ति से हिमाचल और देश की सुरक्षा में सदैव एकजुट होकर सकारात्मक योगदान देने में तत्पर रहेंगे ।

