सनसनीखेज वारदात: पीएसी इंस्पेक्टर को गोलियों से भूना, सदमे में पत्नी और बेटी

--Advertisement--

सनसनीखेज वारदात: पीएसी इंस्पेक्टर को गोलियों से भूना, सदमे में पत्नी और बेटी

हिमखबर डेस्क

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंस्पेक्टर की गोलियों से भूनकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कृष्णानगर के मानस विहार में रविवार देर रात घर के दरवाजे पर पीएसी में तैनात एक इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मानस विहार निवासी सतीश कुमार (52) चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ दीवाली पर एक रिश्तेदार के घर डिनर करने गए थे। रात करीब दो बजे वह वापस लौटे। वह कार से उतरकर घर का गेट खोल ही रहे थे तभी एक बदमाश आया और उन पर फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर को तीन गोलियां लगीं।

उनकी पत्नी व बेटी ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पांच टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

सदमे में पत्नी और बेटी, आंखों में कैद हो गए दहशत के पल

जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त सतीश की पत्नी भावना और बेटी पाखी (10) कार में बैठी थीं। वह दोनों भी कार से उतरने वाली ही थीं। चूंकि घर का दरवाजा खोलना था इसलिए सतीश पहले उतरे थे। तभी दोनों ने देखा कि सतीश को गोली मार दी गई।

वह आनन-फानन कार से उतरकर सतीश के पास गईं। वह खून से लथपथ होकर गिर गए। चंद सेकेंड में उनकी आंखें बंद हो गईं। फिर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात मां-बेटी दिल और दिमाग में कैद हो गई। वह दशहत में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...