सड़क पर खड़ी महिला चिकित्सक पर उसके पति ने तेजधार हथियार से किया हमला

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

जिला के रक्कड़ कालोनी में महिला सड़क पर देहलां कस्‍बे में कार्य के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान महिला के पति ने उसे रास्ते में रोककर उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला करके लहुलुहान कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायज होकर सड़क पर गिर गई। जबकि महिला का पति उससे मारपीट कर रहा था तो आसपास लोगों ने उसके चंगुल से बचाया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से इस घटना में गंभीर रूप से हुई घायल हुई महिला को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला के ब्यान दर्ज करके उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

महिला की करीब आठ पहले शादी हुई थी। जबकि मौजूदा समय में महिला का अपने पति के साथ तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। क्योंकि महिला को उसका पति उसके साथ मारपीट व तंग करता था। इसकी पुष्टि जिला के एएसपी प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि महिला के पति को गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू की जाएगी।

जानकारी के अनुसार ऊना-मैहतपुर मार्ग पर पड़ते रक्कड़ कालोनी में एक महिला चिकित्सक बस लेने के इंतजार में खड़ी थी। महिला देहलां में एक निजी क्लिनिक में कार्यरत है। वह बस लेने के इंतजार में खड़ी थी। अचानक ही महिला का पति स्कूटी पर सवार होकर सड़क पर महिला के पास पहुंचा। इसके बाद महिला आगे जाने को लगी तो उसने अचानक ही महिला के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे महिला लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को उपचार के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सक उसका उपचार करने में जुटे हैं।

वहीं सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना की टीम अस्पताल में पहुंची। महिला की करीब आठ साल पहले हुई थी। जबकि करीब 6 माह से महिला अपने बच्ची के साथ किराये के मकान में पति से अलग रहती है। पुलिस ने घायल महिला के ब्यान दर्ज करके उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related