सड़क दुर्घटना में हिमाचल के ITBP जवान का निधन, दो माह पहले हुआ था विवाह

--Advertisement--

अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी में थे तैनात, डेढ़ महीना पहले हुई थी शादी

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जनपद के नादौन उपमंडल के जजौली गांव से एक दुखद समाचार सामने आया है, गांव से ताल्लुक रखने वाले आईटीबीपी जवान दीपेश परमार का ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार सड़क हादसा अरुणाचल प्रदेश में पेश आया। दुर्घटना 7 जनवरी की है ,दीपेश एक वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में सेना अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में देखते हुए जोनल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के समय दीपेश जिंदगी की जंग हार गया। घटना से पुरे क्षेत्र भर में मातम पसर गया है।

बता दें कि आईटीबीपी जवान दीपेश परमार पुत्र सुरजीत कुमार इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। दीपेश परमार 3 वर्ष पूर्व ही आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। परिजनों ने बताया कि गत 22 नवंबर को दीपेश का विवाह हुआ था। 29 दिसंबर को छुट्टी के बाद ड्यूटी ज्वाइन की थी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...