सडक़ पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

नेशनल हाई-वे 103 पर हमीरपुर से नादौन के मध्य अमरोहा क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अमरोह क्षेत्र में सडक़ के बीच बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार सडक़ मार्ग पर जा गिरा। इसी दौरान सडक़ पर वाहनों की आवाजाही भी निरंतर जारी थी।

सडक़ पर गिरने के कारण युवक को बुरी तरह से घायल हो गया, जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। हादसे में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई थी।

घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान निवासी 22 वर्षीय युवक अपनी बाइक पर सवार होकर हमीरपुर से नादौन की तरफ जा रहा था। अमरोह क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई तथा युवक सडक़ मार्ग पर गिर गया, जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमघट लग गया तथा बाद में घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। हादसा मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे के आसपास पेश आया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...