सकरी स्कूल में एन एस एस कैम्प का आरंभ

--Advertisement--

Image

हरिपुर – शिव गुलेरिया

तहसील हरिपुर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी में सोमवार 21 नवंबर से राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। सात दिवसीय इस शिविर में स्कूल के कुल 25 बच्चे एन एस एस स्वयं सेवक के रूप में भाग ले रहे हैं।

एन एस एस प्रभारी अजय गुलेरिया ने बताया कि यह कैम्प 21 नवंबर से लेकर 27 दिसंबर तक सात दिन तक चलेगा। इन सात दिनों में एन एस स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। स्वयंसेवी विभिन प्रकार के स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदार बनेंगे।

एन एस एस के इस शुभारम्भ के अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी और आपस में समन्वय और सहयोग की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।

सात दिवसीय इस शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर प्रबक्ता मिलाप सिंह, राजिंदर गुलेरिया, निर्माण सिंह, शिव कुमार, कुमारी रंजना, मैडम शालू, राकेश कुमार, संदीप कुमार, रणधीर कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वन भूमि पर श्मशानघाट बनाने पर गहराया विवाद

स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर जबरन अंतिम संस्कार...

नौकर बना हैवान! भेड़ पालक की हत्या, गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में...

प्रदेश में फास्टैग वार्षिक टोल पास के देने होंगे इतने हजार, अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने...