
देहरा – शिव गुलेरिया
आज दिनांक 20.08.22 को विधानसभा क्षेत्र देहरा की पंचायत सकरी मैन मार्किट नजदीक लोकमित्र केंद्र मे ” डॉ आपके द्वार ” अभियान के अंतर्गत फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन स्थानियों लोगो की मांग पऱ आयोजित किया गया।
डॉ राजेश शर्मा ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पाया की देहरा विधानसभा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि बहुत पिछड़ा है। इसलिए समाज सेवा के साथ साथ स्वास्थ्य सेवा की चिंता करते हुये पुनः कैंप के आयोजन शुरू कर दिये है। जिसमे आज 81वा कैंप है ।
आज मूसलाधार वारिश के बाबजूद स्थानीय व साथ लगते गांव के लोगो ने कैंप के प्रति उत्साह दिखाया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया जिसमे टेस्ट और फ्री दवाइयां प्राप्त की।
श्री बालाजी हॉस्पिटल की टीम मे डॉ आस्था चड्डा, नर्सिंग टीम से रीना कुमारी, हेमलता, अमन, अर्जिद, व सुदेश सहोंतरा ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई। स्थानियों लोगो मे निशा ठाकुर ,सतपाल शर्मा, कमल राणा, रमेश सिंह,नरेश कुमार, रशपाल सिंह, कर्ण सिंह राणा, रघुवीर सिंह, बुद्धि अजय कुमार आदि ने विशेष योगदान दियां व सुझाव दियां की इस प्रकार के कैप का आयोजन भविष्य मे भी होने चाहिए ताकि आम जनता को घर द्वार ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हो पाए।
